LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर सारागांव सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, घायल हुए 10 से अधिक लोग

रायपुर सारागांव सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, घायल हुए 10 से अधिक लोग

माजदा वाहन और ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत, पहचान की गई मृतकों की सूची

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रायपुर, 11 मई 2025 छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सारागांव में रविवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगोली गांव के पास हुआ, जब एक माजदा वाहन और तेज रफ्तार ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई।रायपुर सारागांव सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, घायल हुए 10 से अधिक लोग

माजदा वाहन में सवार थे 50 लोग, सभी छठी पूजा से लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग बाना गांव में एक छठी पूजा में शामिल होकर आरंग के चटौद गांव लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे, जब यह घटना घटी। वाहन जैसे ही बंगोली गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि माजदा वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग उसमें ही फंस गए।घायल हुए 10 से अधिक लोग

मृतकों की पहचान:

अब तक हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों के नाम निम्नलिखित हैं:घायल हुए 10 से अधिक लोग

  1. टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), मनहोरा, धरसीवा
  2. कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), गोंदवारा
  3. एकलव्य साहू (6 वर्ष), मोहंदी, धरसीवा
  4. प्रभा साहू (34 वर्ष), मोहंदी, धरसीवा
  5. नंदिनी साहू (53 वर्ष), मोहंदी, धरसीवा
  6. उमंग साहू (5 माह), आनंदगांव, बेमेतरा
  7. वर्षा साहू (28 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा
  8. गीता साहू (54 वर्ष), मोहंदी, धरसीवा
  9. राजवती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर, हसौद
  10. कृति साहू (50 वर्ष), चटौद, विधानसभा थाना
  11. कुंती साहू (55 वर्ष), चटौद, विधानसभा थाना
  12. टिकेश्वर साहू (35 वर्ष), चटौद, विधानसभा थाना
  13. भूमि साहू (4 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा

घटना के बाद क्षेत्र में शोक, प्रशासन ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल हुए 10 से अधिक लोग

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE