LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

? Raipur Cyber Crime News: साइबर ठगी का आरोपी रायबरेली से गिरफ्तार, 80 हजार की ठगी का था मामला

? Raipur Cyber Crime News: साइबर ठगी का आरोपी रायबरेली से गिरफ्तार, 80 हजार की ठगी का था मामला

रायपुर। Raipur Cyber Crime Newsथाना माना कैंप क्षेत्र में हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से आरोपी विपीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को डीबीएस बैंक का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के बहाने ओटीपी हासिल कर ₹80,580 की धोखाधड़ी की थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? ऐसे हुई थी ठगी

  • घटना तारीख: 16 जुलाई 2023
  • पीड़ित रविकांत कटारे के मोबाइल पर आया था अज्ञात कॉल
  • आरोपी ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर ओटीपी मांगा
  • ओटीपी मिलने के बाद पीड़ित के खाते से ₹80,580 ट्रांसफर कर लिए गए

? दो साल बाद हुई गिरफ्तारी, साइबर सेल की तकनीकी मदद से ट्रेस

  • 2 साल 9 महीने पुराने केस की जांच में जुटी थी पुलिस
  • साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी को ट्रेस किया
  • आरोपी की पहचान विपीन कुमार पिता छितई प्रसाद, रायबरेली निवासी के रूप में हुई

? पुलिस टीम ने दी दबिश, आरोपी को रायपुर लाया गया

  • प्रधान आरक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने रायबरेली में की दबिश
  • टीम में शामिल थे: उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे, आरक्षक कमलेश सिंह और सुनील ध्रुव
  • आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई

?️ पुलिस का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देशन में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण अभियान के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस ने ठगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि साइबर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।Raipur Cyber Crime News

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE