LIVE UPDATE
धर्म-अध्यात्म

बाराडेरा में 24 फरवरी को संत रविदास जयंती

बाराडेरा में 24 फरवरी को संत रविदास जयंती

रायपुर : भारत के महान संत व समाज सुधारक शिरोमणि रविदास जी की 648 वीं जयंती इस वर्ष 12 फरवरी को देशभर मनाया गया, छत्तीसगढ़ में भी मेहर समाज के लोग बड़ी धूमधाम से प्रतिवर्ष मनाते हैं। इस वर्ष आचार संहिता व नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण जयंती कार्यक्रम बड़े स्तर पर नहीं हो पाया है। मंदिर हसौद क्षेत्रिय समिति मेहर समाज द्वारा 24 फरवरी सोमवार को मंदिर प्रांगण बाराडेरा में संत रविदास जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित हैं। समिति अध्यक्ष तान सिंह गजेन्द्र ने बताया सुबह 11 बजे से गुरूजी की कलशयात्रा, पुजा पाठ के साथ जयंती कार्यक्रम शुरू होगी, गुरू रविदास की जीवन पर व्याख्यान होगा, दोपहर विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा।संत रविदास जयंती

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
बाराडेरा में 24 फरवरी को संत रविदास जयंती
संत रविदास

मीडिया साथी देव हीरा लहरी ने कार्यक्रम के बारे में बताया शाम 3 बजे से क्षेत्र के 60 वर्ष या अधिक के बुजुर्ग महिला पुरुष को सम्मानित किया जाएगा साथ ही नवनिर्वाचित पार्षद, पंच सरपंच, जनपद जिला सदस्यों का भी मंच में सम्मान होगा। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा। बता दें कि मंदिर हसौद क्षेत्रिय समिति में करीब 40 ग्राम पंचायत आते हैं जिससे नगर पंचायत चंदखुरी मुनगेसर भी शामिल हैं, इसी क्षेत्र में सदस्यों की संख्या अधिक है। समिति के सचिव किशोर कोटराने ने सभी को कार्यक्रम में शामिल होने निवेदन किया हैं।संत रविदास जयंती

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE