LIVE UPDATE
भारत

शादी समारोह में आग लगाने से दूल्हा-दुल्हन समेत 114 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

NCG NEWS DESK New Delhi ;

इराक के उत्तरी इलाके में स्थित निनेवेह के अल-हमदानिया शहर में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां विवाह हॉल में आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 114 लोगों की मौत हो गई। वहीं 200 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि समारोह स्थाल में हर तरफ लोगों के जले हुए शव दिखाई दे रहे थे। निनेवेह के गवर्नर नज्म अल-जुबौरी ने बुधवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्री बघेल ने 141 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का किया लोकार्पण


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय राजधानी मोसुल से 35 किमी दक्षिण-पूर्व में अल-हमदानिया शहर में अल-हेथम विवाह हॉल में मंगलवार रात आग लग गई। कहा जा रहा है कि, जश्न के दौरान आतिशबाजी की गई होगी, जिससे आग लग सकती है। इमारत अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों से ढकी हुई थी, जिससे आग तेज हो गई और इमारत का एक हिस्सा ढह गया। फिलहाल, घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE