LIVE UPDATE
मुंगेली

12वीं बोर्ड की छात्रा ने पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष पर लगाया परीक्षा में नकल कराने का आरोप, एसडीएम से की कार्यवाही की मांग

NCG NEWS DESK MUGELI :-

मुंगेली। जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित किए गए 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की ओर से नकल कराने का मामला सामने आया है. एक छात्रा ने परीक्षा के दौरान नकल कराने का आरोप लगाया है. उसने पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष के विरुद्ध एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग है. मामला जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल राम्हेपुर(N) का है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

12वीं की छात्रा दीपिका जायसवाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसमें लिखा है कि पर्यवेक्षक और केंद्र अध्यक्ष की ओर से हिंदी के पेपर में पर्सनली रूप से नकल कराया गया है. इससे मानसिक रूप से मैं विचलित हो गई और परीक्षा ठीक से नहीं दे पाई. इसलिए किसी भी सक्षम अधिकारी के सामने मुझे पुनः परीक्षा दिलाने की अनुमति दें.

वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है. प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुट गई है. डीईओ जीआर चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर अभी मैं मामले की जांच के लिए संबंधित स्कूल में आया हुआ हूं. जांच के बाद ही मामले में कुछ कह पाऊंगा.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE