प्राथमिक स्कूल में अचानक एक साथ 15 बच्चें बेहोश, प्रबंधक पर लगा लापरवाही का आरोप

NCG NEWS DESK DURG :
जिले के पेंड्रावन प्राथमिक स्कूल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां अचानक एक के बाद एक 15 बच्चें बेहोश हो गए। बेहोश देखकर प्रबंधक ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं । वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि बच्चें घर से खाना खाकर नहीं आए थे जिस वजह से बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, धमधा ब्लॉक के पेंड्रावन शासकीय माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रार्थना के दौरान 3 बच्चे बेहोश हो गए थे। प्रार्थना के बाद जब बच्चे क्लास रूम में पहुंचे, तो वहां बेहोश होने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।
भारत की इस जगह शादी से पहले लिव इन में रहकर मां बनना है आम बात
इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और बच्चों के परिजनों को दी। बच्चों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रावन ले जाया गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर अपने बच्चों का हालचाल जाना। गांव के सरपंच रेखचंद साहू भी हाल बच्चों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और इसकी शिकायत ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर धमधा से की। सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. केएस ठाकुर भी डॉक्टरों की टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी धमधा पहुंचाया गया। वहां सभी बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।



















