LIVE UPDATE
भारत

स्वतंत्रता दिवस पर जेल से छूटने वाले हैं आजीवन कारावास के 182 अपराधी…जानें वजह

NCG NEWS DESK भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों से 182 कैदी रिहा होंगे. उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया जाएगा. गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में कहा है कि, आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों की स्वतंत्रता दिवस पर रिहाई की जाएगी.

बता दें कि पहले जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को साल में 2 बार रिहा किया जाता था लेकिन अब 4 बार रिहाई दी जा रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी

गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 182 बंदियों की सशर्त रिहाई की जा रही है. ऐसे बंदी जिनकी सजा के विरुद्ध अपील लंबित है,

उनको अपील के निराकरण के उपरांत रिहाई की पात्रता होग. जिन्हें जुर्माना से दण्डित किया गया है, वे यदि जुर्माना राशि 15.08.2023 तक जमा कर देते हैं, तो उन्हें रिहाई की पात्रता होगी. जिन्हें किसी अन्य प्रकरण में सजा भुगतना शेष है, उन्हें शेष सजा भुगताये जाने हेतु रोका जायेगा.

उन्होंने आगे कहा कि, जिन्हें किसी अन्य प्रकरण में जमानत प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें विचाराधीन बंदी के रूप में रोका जायेगा. यदि कोई बंदी अन्य राज्य के प्रकरण में दण्डित किया गया है तो वह संबंधित राज्य में स्थानान्तरित किया जायेगा. इसके अतिरिक्त 15 गैर-आजीवन कारावास के बंदियों को सजा में छूट दी जा रही है।यहाँ पर यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए दुष्कर्म के किसी भी प्रकरण में सजा माफी नहीं दी जा रही है.

इन आरोपियों की सजा में नहीं मिलेगी छूट

बता दें कि ऐसे बंदी जिन्हें किसी अन्य प्रकरण में सजा हुई है, उनकी रिहाई नहीं होगी.जिन कैदियों को अन्य प्रकरणों में जमानत प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें भी विचाराधीन बंदी के रूप में रोका जायेगा.यदि कोई बंदी अन्य राज्य के किसी प्रकरण में दण्डित किया गया है, तो उसे संबंधित राज्य में स्थानांतरित किया जायेगा. इसके अलावा दुष्कर्म के आरोपियों की सजा में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE