LIVE UPDATE
कानून

तमिलनाडु : पीएमके नेता का भविष्य देख किया जीत का दावा; तोता लेकर सड़क किनारे भविष्य बताने वाला 2 ज्योतिषी गिरफ्तार

तमिलनाडु : पीएमके नेता का भविष्य देख किया जीत का दावा; तोता लेकर सड़क किनारे भविष्य बताने वाला 2 ज्योतिषी गिरफ्तार

NCG News desk Tamilnadu:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

तमिलनाडु: वन रेंजर जे रमेश ने दावा किया कि तोते को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची-II प्रजातियों में वर्गीकृत किया गया है। उन्हें कैद में रखना एक अपराध है। वन अधिकारियों ने कहा कि सेल्वराज को चेतावनी और जुर्माने के साथ छोड़ दिया जाएगा, जो 10,000 रुपये तक जा सकता है।

तमिलनाडु:तमिलनाडु में एक ज्योतिषी जो लोगों का भविष्य बताते थे, शायद उन्हें नहीं पता था कि वह खुद जेल जाने वाले हैं। यह ज्योतिषी एक दिन पहले ही चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कुड्डालोर लोकसभा सीट से पीएमके उम्मीदवार थानकर बच्चन की जीत की भविष्यवाणी की थी। भविष्यवाणी करने के लिए ज्योतिषी सेल्वराज ने अपने 4 तोतों का यूज करते थे। तोता पिंजरे से निकलकर कार्ड निकालता था और उसके बाद ज्योतिषी उस कार्ड को पढ़कर आने वाले का भविष्य बताते थे। पुलिस ने उनके ऊपर पक्षी को कैद करके रखने का आरोप लगा है। इधर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा पीएमके ने इस घटना के बाद डीएमके पर निशाना साधा है।

 

तमिलनाडु : पीएमके नेता का भविष्य देख किया जीत का दावा; तोता लेकर सड़क किनारे भविष्य बताने वाला 2 ज्योतिषी गिरफ्तार

मुसीबत में फंसने का नहीं था अंदाजा

ज्योतिषी सेल्वराज को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बच्चन की जीत की भविष्यवाणी करने के बाद जब वह और उनका पक्षी इस मुसीबत में फंस जाएंगे।बच्चन कडलूर जिले के थेंनामपक्कम में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बच्चन ने सेल्वराज से अपना भविष्य दिखवाया। सेल्वराज ने बच्चन की जीत की भविष्यवाणी करने के लिए अपने चार तोतों में से एक का इस्तेमाल किया।

वायरल हुआ वीडियो

पीएमके के पदाधिकारियों ने इस सीट को शूट किया गया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। जिसके बाद सेल्वराज पर एक्शन हुआ।

ये भी पढ़ें:-

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE