LIVE UPDATE
दुर्ग

भिलाई-3 स्थित 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन का मामला

NCG NEWS DESK Bhilai city;-

नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन के मामले में भिलाई और कुम्हारी के 2 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। भिलाई-3 स्थित ज्योति हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच करने पहुंची टीम को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। इस हास्पिटल का जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन का एनओसी 12 मार्च 2021 से 28 मई 2023 तक ही था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी और बिना पर्यावरण एनओसी के नियमित रूप से इस चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था, जो कि नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन व नियम विपरीत है। नतीजतन ने नर्सिंग होम एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 क (1) के तहत चिकित्सकीय व्यवसाय तत्काल बंद कर वैध दस्तावेज कार्यालय में पेश करने के बाद ही संस्थान का संचालन करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्राइवेट हॉस्पिटलों के एजेंट सक्रिय, बेहतर इलाज के नाम पर मरीजों से रूपये ऐंठने के बाद हैं छोड़ देते हैं उनके हाल पर

भिलाई-3 स्थित 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन का मामला

इसी तरह कैलाश नगर, कुम्हारी स्थित एपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने नर्सिंग होम एक्ट जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। यहां भी जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की एनओसी 21 मार्च 2023 तक ही था। बिना पर्यावरण एनओसी के नियमित रूप से चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 क (1) के तहत चिकित्सकीय व्यवसाय तत्काल बंद करने को कहा गया है। नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन

दुर्ग जिले के पदनाभपुर स्थित कलर्स हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही के चलते एक मासूम की मौत

जांच टीम ने ज्योति और एपेक्स अस्पताल के संचालकों से नोटिस में पूछा है कि आज दिनांक तक पर्यावरण एनओसी के बिना ही चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। यह नियम विपरीत है, तो क्यों न नियम विरुद्ध संचालन के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत कर लायसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की जाए? नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन

और पढ़े :- जिला अस्पताल दुर्ग : इलाज कराने आए मरीज को बंधक बनाकर उनके परिजन के साथ की गई मारपीट

वी-केयर हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की ख़ुदकुशी

Apollo Hospital News : बिलासपुर अपोलो अस्पताल में लगी आग, हॉस्पिटल में मची अफरा-तफरी

अस्पतालों में खत्म होने वाली है ईंधन को सुविधा, मारे जा सकते है हजारों लोग

सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत, मरने वालों में 12 नवजात शिशु शामिल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE