LIVE UPDATE
बॉलीवुड

सलमाऩ खान के घर पर फायरिंग करने वाले 2 और आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

NCG NEWS DESK Mumbai :-

अभिनेता सलमान खान फायरिंग केस में नया अपडेट सामने आया है। अपडेट यह है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे और मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बंदूकें मुहैया कराते थे। ये दोनों आरोपी 15 मार्च को पनवेल पहुंचे थे और दो बंदूक देकर वापस लौट गए थे। दूसरी तरफ इनसे पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों सागर पाल और विकी गुप्ता को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कोर्ट ने दोनों आरोपियों की 29 अप्रैल तक की पुलिस रिमांड की दे दी है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोर्ट में आगे बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 40 गोलिया थीं। उन्होंने फायरिंग के लिए 5 की इस्तेमाल कर ली थी, 17 गोलियां पुलिस जांच में बरामद कर लिया था, लेकिन अभी 18 गोलियों की तलाश जारी है। सरकारी वकील ने कहा कि, जांच की जा रही है कि इन अपराधियों की आर्थिक मदद कौन कर रहा था?

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE