LIVE UPDATE
भारत

दो गुटों की झड़प में 2 लोगों की मौत, एक घायल

NCG NEWS DESK:

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो समूहों के बीच हुई कथित झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रघु और भूरा के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वर्कआउट के बाद STEAM BATH लेने गए बॉडी-बिल्डर की मौत


पुरानी दुश्मनी को लेकर किया हमला

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे अशोक विहार के जेलर वाला बाग में निजी दुश्मनी को लेकर रघु और भूरा ने रविकांत उर्फ डबलू पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रघु और भूरा ने डबलू पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद डबलू के साथियों ने रघु और भूरा पर चाकुओं और पत्थरों से हमला कर दिया। किसी ने उन पर गोलियां भी चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


हमास-इजराइल संघर्षः मरने वालों का आंकड़ा 1,600 के पार, हमास ने दी इस्राइली बंधकों की हत्या की धमकी


अधिकारी ने कहा कि तीनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आपराधिक मामलों आरोपी हैं और उनका दूसरे समूह के साथ पैसों को विवाद था। पुलिस ने बताया कि डबलू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE