LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भूख प्यास से तड़पकर गोठान में एक साथ 29 मवेशियों की मौत

NCG NEWS DESK

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद के गोठान में भूख प्यास से तड़पकर एक साथ 29 मवेशियों की मौत हो गई। सभी मृत गोवंश को गोठान के पीछे खुले जगह में फेंक दिया गया है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना कठिन हो रहा है।भूख प्यास से तड़पकर गोठान में एक साथ 29 मवेशियों की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ना चारा-पानी ना शेड की व्यवस्था

बताया जा रहा है कि, नगर पंचायत खरौद के देवरी मोड़ स्थित आईटीआई के पीछे संचालित गोठान में ‘गोठान योजना’ के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। यहां गोवंश के लिए ना चारा है, ना पानी है और ना ही बिजली और शेड की व्यवस्था है। फिर भी गोठान में क्षमता से कई गुना अधिक गोवंश लाकर डाला जा रहा है। चिलचिलाती धूप हो या झमाझम बारिश हो गोवंश खुले में बंधक बने रहते हैं। चारा के नाम पर एक तिनका भी गोठान में नहीं हैं और न ही गोवंश को बाहर चराने के लिए चरवाहे की व्यवस्था है। गोवंश को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। गोठान में अभी 2 सौ से अधिक गोवंश हैं। चारा पानी नहीं मिलने से गोवंश के शरीर पूरी तरह सूख गए हैं। इनमें गोवंश के कई छोटे-छोटे बछड़े भी शामिल हैं।भूख प्यास से तड़पकर गोठान में एक साथ 29 मवेशियों की मौत

हर रोज एक-दो गाय की हो रही मौत

भूख प्यास से तड़प-तड़प कर एक-दो गोवंश की मौत तो प्रतिदिन हो रही है, लेकिन एक दिन पहले एक साथ 29 गोवंश की मौत हो गई। सभी मृत गोवंश को जेसीबी से ले जाकर गोठान के पीछे खुली जगह पर फेंक दिया है। इससे आसपास के लोगों का बदबू से बुरा हाल है। साथ ही गम्भीर बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी अब तक कोई भी जिम्मेदार गोठान की ओर झांकने तक नहीं पहुंचा है।भूख प्यास से तड़पकर गोठान में एक साथ 29 मवेशियों की मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE