LIVE UPDATE
भारतरायपुरविदेशहमर छत्तीसगढ़

मैट्रीमोनियल साईट में दूल्हा ढूंढ़ने वाली महिलाओं से ठगी, 3 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नागरिक गिरफ्तार,

NCG NEWS DESK रायपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले 3 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नागरिकों को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैट्रीमोनियल साईट में फर्जी आईडी बनाकर वॉट्सएप में चेट कर धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास जीत लेते थे, और गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। और इस राशि को आरोपी अलग-अलग बैंक खातों के जरिए लेते थे।

वहीं रायपुर की पीड़ित महिला ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, कि आरोपियों ने उससे 13 लाख 55 हजार की ठगी की है। जिसपर रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आंध्र-प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू एवं तेलंगाना में 19 अपराध दर्ज है। आरोपी ईमानुअल एवं पोलिनुस मूलतः नाइजीरिया और अगस्टीन बेनिन देश का निवासी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गिरफ्तार आरोपी

  1. ईमानुअल पिता नेबुएफ उम्र 33 साल निवासी नाइजीरिया हाल पता – मकान नंबर 08 गली नंबर 08 सैनिक विहार कालोनी मोहन गार्डन थाना रनहोला दिल्ली।
  2. पोलिनुस पिता अफजोर उम्र 35 साल निवासी नाइजीरिया हाल पता – मकान नंबर 08 गली नंबर 08 सैनिक विहार कालोनी मोहन गार्डन थाना रनहोला दिल्ली।
  3. अगस्टीन पिता ओडोडेह उम्र 49 साल निवासी बेनिन हाल पता – मकान नंबर 08 गली नंबर 08 सैनिक विहार कालोनी मोहन गार्डन थाना रनहोला दिल्ली।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE