LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर में सनसनी: तरुण नगर से 4 मासूम बच्चे लापता, अनजान व्यक्ति पर शक

रायपुर में सनसनी: तरुण नगर से 4 मासूम बच्चे लापता, अनजान व्यक्ति पर शक

खाने का लालच देकर बच्चों को ले गया अज्ञात व्यक्ति!

रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी के तरुण नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शीतला तालाब के पास से 6 से 8 वर्ष की उम्र के चार छोटे बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों को खाने का लालच देकर अपने साथ ले जाने का शक जताया जा रहा है।रायपुर में सनसनी

एक बच्चे की सूझबूझ से हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक बच्चा किसी तरह वहां से निकलकर घर लौटा और पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।रायपुर में सनसनी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।रायपुर में सनसनी

स्थानीय लोग दहशत में, बच्चों की तलाश जारी

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने बच्चों को जल्द से जल्द खोजने का भरोसा दिलाया है।रायपुर में सनसनी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE