LIVE UPDATE
भारत

ईंट भट्ठे में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 लोग घायल

NCG NEWS DESK  West Bengal ;-

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 गरगना जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ईंट भट्ठे पर जोरदार धमाका हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस घटना की फॉरेंसिंग जांच करा रही है.

पुलिस जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर शाम की है. ईंट भट्ठे में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिसकी वजह से भट्ठे की चिमनी ढह गई और बड़ा हादसा हो गया. घटना बशीरहाट के धल्टिटाह गांव की बताई जा रही है.

खबर मिली है कि यह धमाका ईंट भट्ठे में चूल्ही जलाते समय हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल सभी भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर हैं. उन्होंने बताया कि तीन शवों को मलबे के नीचे से निकाला गया है, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसके साथ ही अन्य घायलों का इलाज जारी है. फिलहाद दो लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE