LIVE UPDATE
क्रिकेट

क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते 4 युवक गिरफ्तार

NCG NEWS DESK RAIPUR:-

शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में 01 दिसंबर को आयोजित होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। इस सम्बन्ध में मिल रही सूचनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को उक्त क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

13 टिकट किये गए जब्त

इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े, आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़कर उनके कब्जे से 13 नग टिकट जप्त कर दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा इस संबंध में जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि रायपुर पुलिस द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रहीं है, टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. अनिल जांगड़े पिता हेमलाल जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
  2. आकाश कुमार धीवर पिता स्व. जगतुराम धीवर उम्र 23 निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
  3. बबलू नायक पिता गंगाधर नायक उम्र 29 साल निवासी पंचशील नगर सिविल नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
  4. आशीष मिश्रा पिता आर.पी. मिश्रा उम्र 28 साल निवासी कटोरा तालाब सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE