
इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एवम छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह व प्रदेश महासचिव जय प्रकाश पर 420 का मामला दर्ज
मजदूर हितैषियों पर लगा शोषण का आरोप
NCG News desk Korba :-
कोरबा। बालको इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह और इंटक के महासचिव जय प्रकाश पर पैसे लेकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत बालको कर्मी ने थाने में की है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को साक्ष्य देते हुए कि चेक क्रमांक को भी दर्शाया है साथ ही प्रताड़ना एवम धमकी की बात को उजागर किया जाता है, संजय सिंह और जयप्रकाश की कारगुजारिया लगातार मजदूरों के मध्य आय दिन देखने को मिल रही थी, ऐसे में मजदूर इन मजदूर नेताओं पर कैसे भरोसा करेंगे। शिकायतकर्ता ने पूरा तथ्य उजागर करते हुए बताया है कि उनके बेटे को संजय सिंह ने जय प्रकाश के माध्यम से पैसे लेकर चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में स्थायी नौकरी लगाने के नाम पर कैसे उनके साथ ठगी की साथ ही पैसे लेने के बाद आनाकानी की।
जब शिकायतकर्ता द्वारा पैसे वापस मांगे गए तो संजय सिंग और जय प्रकाश ने अपने रुतबे का धौस दिखाकर कहा कि तुम्हारे बेटे की नौकरी नहीं लगाएंगे जो करना है कर लो और तुम्हारा दूसरा बेटा जो बालको में नौकरी करता है उसका भी ट्रांसफर छत्तीसगढ़ से बाहर करवा देंगे, इस प्रकार की धमकी की डर से काफी दिन परेशान रहने के बाद शिकायतकर्ता ने बालको पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज की है।
बालको पुलिस थाने में उक्त प्रकरण को विस्तार से विवेचना में लेने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए साक्ष्य को सही पाते हुए इंटक नेता के खिलाफ आईपीसी कि धारा 34 व 420 का मामला दर्ज किया है। उक्त प्रकरण के सन्दर्भ में जानकारी लेने के लिए संजय सिंह व जयप्रकाश को कॉल किया गया तभी से दोनो का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।



















