
न्यूयॉर्क के दिल मैनहैट्टन में भीषण गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत
न्यूयॉर्क के दिल मैनहैट्टन में भीषण गोलीबारी, अमेरिका में गन कल्चर का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। न्यूयॉर्क शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मिडटाउन मैनहैट्टन में सोमवार शाम एक कॉर्पोरेट ऑफिस बिल्डिंग में हुई गोलीबारी से दहल गया। एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की हत्या कर दी। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पार्क एवेन्यू की हाई-प्रोफाइल बिल्डिंग में खूनी खेल
Photo of suspect in New York active shooter incident released report is At least six people have been shot, at least one being an off duty officer the suspect carried an AR-15 and wearing a bulletproof vest. and the alleged active shooter has been found dead from a… pic.twitter.com/6mrIoVdzei
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!— Chuckyfamous! (@Nem_Famous) July 28, 2025
यह दिल दहला देने वाली घटना मैनहैट्टन के 345 पार्क एवेन्यू पर स्थित एक 44-मंजिला गगनचुंबी इमारत में हुई। इसी बिल्डिंग में नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) का मुख्यालय और ब्लैकस्टोन जैसी बड़ी वित्तीय कंपनियों के दफ्तर हैं। पुलिस के अनुसार, शाम लगभग 6:30 बजे, हमलावर एक M4 राइफल लेकर बिल्डिंग की लॉबी में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।न्यूयॉर्क के दिल मैनहैट्टन में भीषण गोलीबारी
हमलावर ने खुद को गोली मारकर खत्म किया
पुलिस ने हमलावर की पहचान लास वेगास के रहने वाले 27 वर्षीय शेन टेमुरा के रूप में की है।अधिकारियों ने बताया कि टेमुरा का मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इतिहास रहा है।उसने सबसे पहले लॉबी में मौजूद एक पुलिस अधिकारी और एक महिला को गोली मारी। इसके बाद उसने लिफ्ट की ओर बढ़ते हुए एक सुरक्षा गार्ड समेत कई लोगों पर गोलियां चलाईं। अंत में, 33वीं मंजिल पर एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद, हमलावर ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।न्यूयॉर्क के दिल मैनहैट्टन में भीषण गोलीबारी
शहीद अधिकारी की पहचान, मेयर ने जताया दुख
गोलीबारी में शहीद हुए पुलिस अधिकारी की पहचान 36 वर्षीय दीदारुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह बांग्लादेशी मूल के थे और उनके परिवार में उनकी गर्भवती पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इस घटना को “बुराई का घिनौना कृत्य” बताते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस्लाम शहर की रक्षा करते हुए शहीद हुए और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।पुलिस फिलहाल हमले के मकसद की जांच कर रही है।न्यूयॉर्क के दिल मैनहैट्टन में भीषण गोलीबारी



















