नूंह में मचे बवाल में अब तक 5 की मौत

NCG NEWS DESK नूंह : -हरियाणा के नूंह जिले में हिंदू संगठनों विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल की ब्रजमंडल 84 कोस शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों के पथराव के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में दो होम गार्ड जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस बवाल में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से 24 लोग घायल हुए हैं। नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
अब यह हिंसा नूंह(मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गई है। जिसे देखते हुए इन दो जिलों के अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और सोनीपत समेत 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।



















