भारत
ट्रक की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत, 15 से अधिक घायल

NCG NEWS DESK ;
हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के एक ट्रक ने पिकअप जीप को टक्कर मार दी, जिससे चार प्रवासी मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए चारों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
केंद्र ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई, अब मिलेगी जेड श्रेणी की सिक्योरिटी
जिले के खरखौदा पुलिस थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने फोन पर बताया, ‘घटना में चार प्रवासी मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।’ उन्होंने बताया कि घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से मजदूर धान की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे।



















