LIVE UPDATE
कोरबा

कोरबा में गैंगवार: ट्रांसपोर्टर की हत्या, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

कोरबा, छत्तीसगढ़: जिले के पाली विकासखंड के सरायपाली बुड़बुड़ खदान में कोयला वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में एमटीसी कंपनी ग्रुप के ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोरबा में गैंगवार: ट्रांसपोर्टर की हत्या, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

कैसे भड़की गैंगवार?

सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ
विवाद इतना बढ़ा कि तलवारबाजी और फायरिंग तक हो गई
रोहित जायसवाल पर चाकू और गोली से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन अन्य लोग कथित तौर पर लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। कोरबा में गैंगवार: ट्रांसपोर्टर की हत्या, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना के बाद तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

  • पाली नगर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

  • स्थानीय लोगों में रोष और भय का माहौल है

  • पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

  • साइबर टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

  • घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को नगर बंद बुलाया है

  • संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कोरबा में गैंगवार: ट्रांसपोर्टर की हत्या, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

कोयला खदानों में अवैध कारोबार और आपराधिक गिरोहों का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन ने इस गैंगवार की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है और जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कोरबा में गैंगवार: ट्रांसपोर्टर की हत्या, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE