LIVE UPDATE
भारत

बेंगलुरु में धमाके की योजना बना रहे 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK बेंगलुरु: कर्नाटक में आईएसआईएस (ISIS) के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे। इसी मामले में इन्हें परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए। सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे। इसी मामले में इन्हें परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए। सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।

अधिकारियों का मानना है कि इन्हें सीमा पार से हथियार सप्लाय हुए हैं। ये हथियार राजस्थान या गुजरात सीमा से इन तक पहुंचे हैं।

कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम

इस बीच, कश्मीर में घुसपैठ की साजिश नाकाम की गई है। भारतीय सेना की चिनार कोर के अधिकारियों के मुताबिक, सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी के पास बुधवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 4 एके राइफलें, 6 हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE