नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा: 7 डंपर जब्त, FIR दर्ज

नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा: 7 डंपर जब्त, FIR दर्ज
अवैध डंपिंग ग्राउंड मिला, करीब 20 हजार मीट्रिक टन कचरा पड़ा मिला, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
दिल्ली का कूड़ा नोएडा में क्यों डंप हो रहा था?
नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा, नोएडा में अवैध कचरा डंपिंग का बड़ा मामला सामने आया है। नोएडा अथॉरिटी की जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली से कचरे के डंपर लाकर सेक्टर-89 में फेंके जा रहे थे। मंगलवार को टीम ने अचानक निरीक्षण किया और मौके से 7 डंपरों को जब्त किया। इस मामले में फेज-2 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
ठेकेदारों की मिलीभगत का शक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में कचरा निपटान करने वाले ठेकेदारों की ओर से यह गड़बड़ी की जा रही थी। कचरा निपटान की लागत प्रति मीट्रिक टन 800-1000 रुपए होती है, जिसका भुगतान स्थानीय निकाय करते हैं। आरोप है कि यह लागत बचाने के लिए नोएडा में अवैध डंपिंग ग्राउंड तैयार किया गया।नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा
20 हजार मीट्रिक टन कचरा मिला, 1000 ट्रक पहले ही डंप
अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह भी पता चला कि पिछले एक हफ्ते से रोजाना करीब 100 ट्रक कचरा यहां डंप हो रहा था। अब तक 1000 से ज्यादा ट्रक कचरा डाला जा चुका है। जब टीम मौके पर पहुंची तो करीब 20 हजार मीट्रिक टन कचरा पहले से मौजूद था।नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा
NGT नियमों का उल्लंघन
नोएडा अथॉरिटी के जनस्वास्थ्य विभाग के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि इस तरह से कूड़ा फेंकना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों का उल्लंघन है। जांच में सामने आया कि डूब क्षेत्र में एक किसान की जमीन को किराए पर लेकर यह डंपिंग हो रही थी।नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा
पुलिस और अथॉरिटी की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने कहा कि अवैध डंपिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही डंपिंग में शामिल ठेकेदारों और वाहन मालिकों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने हालात संभाले।नोएडा में दिल्ली का कचरा डंप करने का खुलासा



















