छठी समारोह में भोजन के बाद बिगड़ी हालत
कोंडागांव जिले के हंगवा गांव में छठी समारोह के दौरान चिकन-मटन खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में 4 बच्चों समेत 15 लोग बीमार हो गए, जिनमें से एक 8 साल की बच्ची जयंती कोर्राम की मौत हो गई। छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 बच्चों समेत 15 लोग अस्पताल में भर्ती
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
मृतक जयंती कोर्राम कक्षा दूसरी की छात्रा थी और आश्रम में पढ़ती थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अन्य 14 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 बच्चों समेत 15 लोग अस्पताल में भर्ती
मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री केदार कश्यप अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 बच्चों समेत 15 लोग अस्पताल में भर्ती
सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 बच्चों समेत 15 लोग अस्पताल में भर्ती
मरीजों की हालत में सुधार
सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी स्थिति नाजुक थी, अब पहले से बेहतर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। छत्तीसगढ़: फूड पॉइजनिंग से 8 साल की बच्ची की मौत, 4 बच्चों समेत 15 लोग अस्पताल में भर्ती