LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़सूरजपुर

आवारा कुत्तों के डर से भाग रही 8 साल की बच्ची की बावड़ी में गिरने से मौत

NCG NEWS DESK सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतपता गांव में आवारा कुत्तों के डर से भाग रही 8 साल की बच्ची की बावड़ी में गिर गई जिससे उसकी मौत गई। जानकारी के अनुसार, सतपता गांव में रहने वाली जीनत खानम (8) अपनी बड़ी बहन के साथ पढ़ाई करने के लिए मदरसा गई थी । मदरसा बच्ची के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। वहां से दोनों शाम 7 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले कुत्तों का झुंड भौंकते हुए दोनों बहनों की ओर लपका,जिससे दोनों बच्चियां डर कर भागने लगीं। जीनत की बड़ी बहन भागकर दूसरी ओर चली गई।

इधर पीछे कुत्तों को आता देख जीनत भागते हुए चंद्रिका बाड़ी के पास स्थित पुरानी बावड़ी में जा गिर गई।बच्ची की बड़ी बहन ने घर पहुंचकर परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और NDRF की संयुक्त टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव गुरुवार देर रात निकाला। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE