LIVE UPDATE
भारत

चंद्रयान -3 की सफलता के लिए अयोध्या में टूटी मजहब की दीवारें

NCG NEWS DESK ; चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो गई है. इसके लिए पूरे देश में प्रार्थनाएं की गई थीं. हर कोई चाहता था कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे. अयोध्या में जो कुछ हुआ उसने एक बार फिर से गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की. बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ मांगी थी.

चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रमा की धरती पर उतरेगा  

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इकबाल अंसारी ने कहा था कि अगर चंद्रयान-3 सफल हो जाता है तो हम दो रकात की नमाज अपने घर अदा करेंगे. इसके अलावा अलग-अलग मजारों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम दुआएं मांगते नजर आए. चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड कर गया है. अयोध्या से यह तस्वीर देश के उत्साह को लेकर बहुत कुछ बयां कर रही है.

अयोध्या ने एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. अयोध्या के सारे साधु संतों की निगाहें चंद्रयान-3 पर लगी हुई हैं. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई अयोध्या के गृहस्थ सभी चाहते हैं कि दुनिया में भारत का नाम रोशन हो. मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मजहब की दीवारें टूट गई.

इकबाल अंसारी ने साधु-संतों के साथ मांगी दुआएं 

जगतगुरू आचार्य परमहंस ने कहा कि चारों वेदों की ऋचाओं का पाठ साधु संतों के द्वारा किया गया साथ ही महामंत्र और विजय मंत्र का भी पाठ किया गया. इसके अलावा इकबाल भाई अंसारी ने कुरान और हदीस का पाठ किया. उन्होंने दुआ मांगी क्योंकि राष्ट्र ही सर्वोपरि है. पूजा पद्धति कोई भी हो लेकिन देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश की गरिमा को बढ़ाएं और जो भी इस तरह के काम हो रहे हैं उसको लेकर प्रसन्नता व्यक्त करें.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE