LIVE UPDATE
भारत

सड़क पर खड़े वाहन से टकराई कार, तीन पुलिस मुलाजिमों की मौत, दो घायल

NCG NEWS DESK खनगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आयोजित शिव डोला समारोह में ड्यूटी समाप्त कर सनावद लौट रहे दो उप निरीक्षक और एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पुलिस कर्मचारियों की कार के एक खड़े वाहन से टकराने के कारण हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव और अन्य अधिकारी सनावद पहुंचे।

सनावद के थाना प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि बड़ूद गांव के पास सुबह लगभग पांच बजे हादसा हुआ। उप निरीक्षक विमल तिवारी और रमेश चंद्र भास्करे तथा आरक्षक मनोज कुमावत की मृत्यु हो गयी। कार में सवार आरक्षक रघुवीर रावत और नगर सैनिक कोमल दंगोड़े बुरी तरह घायल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दोनों घायलों को सनावद के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है। सनावद थाने का स्टाफ खरगोन में आयोजित शिव डोला समारोह में ड्यूटी देने गया था और ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक एक निजी कार से पांचों लौट रहे थे। कार खरगोन से लगभग 60 किलोमीटर दूर सनावद थाना क्षेत्र के बड़ूद गाव के पास एक खड़े वाहन से टकरा गई। विमल तिवारी इंदौर, रमेश चंद्र भास्करे बुरहानपुर क्षेत्र और मनोज कुमावत सिमरोल निवासी थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE