LIVE UPDATE
अपराधगरियाबंद

धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, आधी कटी गर्दन, हालत गंभीर

NCG NEWS DESK

फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन चोरी, लूटपाट, चाकूबाजी, हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीँ ताजा मामला गरियाबंद जिले से सामने आया है,  यहाँ राजिम में एक युवक पर चाकू ताबड़तोड़ हमला किया गया है। हमला इतना घातक है कि युवक की गर्दन आधी कट गई है। वहीँ युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमाही का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि घायल युवक टाटा सूमो वाहन का मालिक जो ग्राम किरवई का बताया जा रहा है। जिसकी गाड़ी को आरोपियों ने बुक किया और उसपर सवार होकर जा रहे थे, तभी अज्ञात आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर उसके गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आस पास के लोगों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE