मकान बनाने के लिए खोदे गड्ढे में पानी भरने से खेल रहे दो बच्चों की डूबने से मौत
two-children-playing-in-the-pit-dug-to-build-a-house-died-due-to-drowning-after-filling-it-with-water

NCG NEWS DESK रायपुर। मकान बनाने के लिए खोदे गड्ढे में पानी भरने से खेल रहे दो बच्चों की डूबने से मौत. राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन मकान के लिए जमीन में खोदे गए गड्ढे में पानी भरने से उसमें खेल रहे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
लापरवाही के चलते दो बच्चो की मौत
दोनों बच्चें अश्वनी नगर और लाखेनगर के रहने वाले बताए जा रहे है। इसमें मोहम्मद आवेश की उम्र 10 साल के करीब थी। तो वहीं दूसरा बच्चा आबिद खत्री 12 साल का था। जानकारी के मुताबिक, इस जगह पर 2 महीने पहले एक पुराने घर को गिराया गया था।

जमीन मालिक ने सुरक्षा के नही किया था सुरक्षा का इंतजाम
जमीन मालिक वहां पर नया घर बनवा रहा था। बारिश होने की वजह से वहां कई फीट तक पानी भरा हुआ था। जमीन मालिक ने सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की थी । इस मामले में परिजनों का आरोप है कि जमीन में गड्ढा खोदकर लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया था। जिससे अनजाने में बच्चों की डूब कर मौत हुई है। इस मामले में परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मकान बनाने के लिए खोदे गड्ढे में पानी भरने से खेल रहे दो बच्चों की डूबने से मौत
यह भी पढ़े :- चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने
महादेव एप्प मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क : महादेव एप्प मामले में ईडी ने 417करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की
डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले 25 अस्पतलों को भेजा गया नोटिस



















