LIVE UPDATE
भारत

पेशाब कांड: दलित छात्र को पीटने और पेशाब पिलाने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

NCG NEWS DESK Greater Noida :

ग्रेटर नोएडा में एक दलित छात्र ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और पेशाब पिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में अब एक्शन हुआ है। लखनऊ से आदेश मिलने के बाद अनिल राजपूत, अनुज कुमार और देवेंद्र राठी समेत 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।इस मामले की शिकायत के बाद कोई एक्शन नहीं लिया गया था जिससे परेशान होकर छात्र लखनऊ गया और वहां पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। तब जाकर अधिकारी हरकत में आए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रेमी की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई नाबालिग, फांसी लगाकर की खुदकुशी


लखनऊ के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर अनिल राजपूत और अनुज कुमार समेत 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनका कहना है कि छात्र के आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। छात्र को एक स्पा सेंटर संचालिका से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। छात्र एक आईपीएस अधिकारी का नाम लेकर स्पा केंद्र संचालिका से रंगदारी मांग रहा था।


महादेव ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मशहूर हस्ती, क्रिकेट खिलाडी, फिल्म हस्तियां ईडी के निशाने पर


इस मामले में छात्र का कहना है कि उसको गलत तरीके से फंसाया गया। उसकी जेब में जबरदस्ती रुपए डाले गए। छात्र ने बीटा-2 कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। इसके बाद छात्र ने लखनऊ में आत्मदाह करने का प्रयास किया।अब हाईकमान से आदेश आने के बाद बीटा-2 कोतवाली में अनिल राजपूत, देवेंद्र राठी और अनुज कुमार समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE