LIVE UPDATE
राजनीतिहमर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान विकास कार्यो की दी सौगात.. जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क और बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम से लेकर शहर के विकास कार्यो के लिए की गयी कई बड़ी घोषणाएं

Chief Minister Bhupesh Baghel gave the gift of development works during the meeting .. Four lane road from Jail Tiraha to Mini Mata Chowk and many big announcements were made for the development works of the city from Brahmakumari Ashram in Baghera.

दुर्ग/आज के संबोधित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर के लिए कई बड़ी घोषणाएं नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए की है है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सहजता से विधायक अरुण वोरा की मांग को स्वीकार किये।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा के क्षेत्र गंजमंडी में आम जनता को कई विकास कार्यो की दी सौगात, उन्होंने गंजमंडी में क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्यो की सौगात दी। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी ने घोषणा की कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बोरसी और पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा।

ये भी पढ़े:-मंदिर के पुजारी पंडित के मुंह पर नाराज लोगों ने पोती कालिख.. पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया जुलूस जाने क्या हैं वजह ..

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दुर्ग नगर निगम के कार्यालय भवन का निर्माण और विधानसभा के विभिन्न वार्डाे में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराने की भी घोषणा की। जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क और बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ उन्होंने मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराने, इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराने, मटन-मछली मार्केट का पुनर्निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण, शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराने|

ये भी पढ़े:-बस्तर में आदिवासियों पर पुलिस हमले की किसान सभा ने की निंदा

शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण सहित बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली और विद्युत सुविधा का विस्तार कराने की भी घोषणा की है इसके लिए विधायक अरुण वोरा व धीरज बाकलीवाल ने बोरसी और पटरीपार में खुलेगा आत्मानंद स्कूल,जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क और नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का होगा निर्माण, बेडमिन्टन कोर्ट एवं खेल मैदानों का होगा उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यो की घोषणा पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE