कर्ज से हताश किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

NCG NEWS DESK badaayoon:
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया की है। गांव सिमरिया निवासी नन्हे 45 वर्षी पुत्र मान सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। परिजनों के मुताबिक, दो साल पूर्व उन्होंने अपनी जमीन पर केसीसी के माध्यम से 2.50 लाख रुपए का ऋण लिया था। लेकिन इसके बाद से लगातार खेती में नुकसान होता रहा। जिसके चलते उन्होंने बाहर के कुछ सूदखोारों से भी उधार ले लिया।
हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल कुत्ता करार दिया
सूदखोरों के चक्कर में फंसने के बाद वह बैंक का ऋण नहीं अदा कर पाए। कर्ज बढ़ने से वह अवसाद में रहने लगे। शनिवार शाम को नन्हे खेतों से घर वापस लौट और खाना खाकर घर से बिना बताए निकल गए। परिजन काफी देर तक इतंजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह खेत पर गए कुछ ग्रामीणों ने किसान का शव पेड़ पर लटका देखा । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान का शव फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



















