LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

महादेव एप केस : कोर्ट मे 14 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने पेश किया 8,887 पन्नों का चालान, अब तक 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है कुर्क

NCG NEWS DESK RAIPUR:

महादेव एप केस :महादेव एप आनलाइन सट्टे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपित बनाए गए एप संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल की अनुमानित आय 6,000 करोड़ रुपये होने का आंकलन किया गया है। ईडी ने इस मामले में आरोपित बनाए गए एप के संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र (चालान) पेश किया। 8,887 पन्नों के इस अभियोग पत्र में ये भी बताया गया कि इस केस में आरोपितों की 41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के पास पिस्टल है पर कार नहीं,पत्नी के पास इतनी प्रॉपर्टी


ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि आरोपितों में न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में पिछले करीब दो महीने से बंद निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा,सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी के साथ ही फरार सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विकास छाबड़िया, विशाल आहूजा, नीरज आहूजा, सृजन एसोसिएट के संचालक पूनाराम वर्मा और शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी के साथ पृथक से पूनाराम और शिवकुमार वर्मा के नाम शामिल है। बता दें कि ईडी ने महादेव एप सट्टेबाजी में मनी लांड्रिंग का राजफाश किया था। उसके बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है।महादेव एप केस


भिलाई-3 स्थित 2 अस्पतालों को कराया गया बंद, नर्सिंग एक्ट के उल्लंघन का मामला


12 आरोपितों की 68 संपत्तियों की ईडी ने मांगी जानकारी

महादेव एप केस : कोर्ट मे 14 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने पेश किया 8,887 पन्नों का चालान, अब तक 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है कुर्क

महादेव एप सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये प्रापर्टी में निवेश करने की आशंका पर ईडी के अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय के जिला पंजीयक से जेल में बंद हवाला कारोबारी सुनील और अनिल दम्मानी के साथ निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, रूप कुमार वर्मा समेत 12 लोगों की 68 संपत्तियों की जानकारी मांगी है।महादेव एप केस


छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का राजनैतिक विंग तैयार! 21 अक्टूबर को विशाल “पगबंधी-जोहार” सभा में होगा ऐलान 


जानकारी के मुताबिक ईडी की जांच में साफ हुआ है कि महादेव एप सट्टेबाजी के खेल में करोड़ों बटोरने वाले आरोपितों ने रायपुर समेत अभनपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर, आरंग, बिरगांव, बिलासपुर रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में कई जमीन, मकान खरीदे हैं। ईडी के अधिकारियों ने जिला पंजीयक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पूरी संपत्तियों के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। महादेव एप केस

ये भी पढ़े :- महादेव ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर मशहूर हस्ती, क्रिकेट खिलाडी, फिल्म हस्तियां ईडी के निशाने पर

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर भिलाई के निवासी सौरभ चंद्राकर ने अपने शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपये,शादी-पार्टी के लिए प्राइवेट जेट से दुबई गए थे सितारे

महादेव एप्प मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क : महादेव एप्प मामले में ईडी ने 417करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप्प पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार

सट्टा किंग सौरभ के पार्टनर के ठिकानों पर ED की रेड

Mahadev Satta App Case : जूस सेंटर चलाने वाला शख्स कैसे बन गया ‘सट्टा किंग’? जाने क्या है दुर्ग से दुबई तक की कहानी ?

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE