LIVE UPDATE
भारतशिक्षा

IAS खुद को मालिक न समझें आप जनता के नौकर हैं : हाइकोर्ट

IAS खुद को मालिक न समझें आप जनता के नौकर हैं : हाइकोर्ट

झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव की अदालत ने प्रथम जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में दिव्यांग आरक्षण का लाभ देने को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान आइएएस अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जतायी है।

अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2006 से यह मामला कोर्ट के समक्ष आ रहा है। सरकार के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। जेपीएससी (JPSC) ने जवाब दायर कर दिया है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब दायर नहीं किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

लगता है आइएएस अधिकारी अपने आप को मालिक समझने लगे हैं। अधिकारी जनता के नौकर हैं। जनता द्वारा दिए गए टैक्स से वेतन लेते हैं। अधिकारी माइंडसेट बदलें। यदि मालिक ही बनना है, तो त्यागपत्र देकर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यहां आप पब्लिक के नौकर हैं। नौकर जैसा ही मंशा रखें।

सरकारी अधिवक्ता के आग्रह करने के बाद अदालत ने मामले में कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव को एक अवसर प्रदान किया। जवाब दायर करने के लिए 24 घंटे का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए वक्त दिया गया है। इससे पूर्व जेपीएससी (JPSC) की ओर से अदालत को बताया गया कि शपथ पत्र दायर कर दिया गया है। प्रथम जेपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया वर्ष 2006 में पूरी हो चुकी है। उसके बाद से कई बार परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता समावेश भंजदेव ने पैरवी की। प्रार्थी रचना ने वर्ष 2006 में याचिका दायर कर दिव्यांग आरक्षण का लाभ देने की मांग की है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE