LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

महादेव सट्टा एप में किया जाता था व्यापारियों के खाते का इस्तेमाल, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

NCG NEWS DESK Raipur :

cctv कैमरे की एजेंसी और आनलाइन मार्केटिंग के नाम पर युवाओं और व्यापारियों को झांसे में लेकर उनके खाते को महादेव सट्टा एप के लिए इस्तेमाल कर करोड़ों का लेन देन करने वाले 6 आरोपियों रायपुर पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने भिलाई कोहका निवासी देवेश सिंह चौहान समेत भिलाई के ही शैलेन्द्र सिंग उर्फ सन्नी ,सियोन पाल, रामकृपाल साहू, हरीश वर्मा और मरवाही के कौशल प्रसाद लहरे को हिरासत में लिया है। इस गोरखधंधे में देवेश सिंह चौहान नाम का आरोपी गैंग का मास्टर माइंड है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

देवेश सिंह चौहान ने रायपुर नगर निगम के पार्षद दीपक जयसवाल के भाई को झांसे में लेकर 24 घंटे के भीतर उसके खाते से 2 करोड़ रुपए का लेन देन कर दिया था। जिसके बाद पार्षद ने अगस्त माह में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। देश में देवेश सिंह चौहान और उसकी गैंग द्वारा झांसे में लेने का मामला सामने आया, जिसके बाद आजाद चौक थाना में दर्ज शिकायत पर सायबर सेल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और गैंग का भंडाफोड़ किया । आरोपियों के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाए गए कानून छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 भी जोड़ी गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE