केजरीवाल-मान पर बरसे नवजोत सिद्धू, बोले – एक्साइज नीति चोरी और सीनाजोरी है

NCG NEWS DESK Punjab :
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है वहीं पार्टी के कुछ शीर्ष नेता न्यायिक हिरासत में हैं। अपने पटियाला आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिद्धू ने कहा कि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई उत्पाद शुल्क नीति को इसके कार्यान्वयन के तीन महीने के भीतर वापस लेना पड़ा, जिससे स्पष्ट होता है कि कुछ गड़बड़ है।
रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों से मिले 58 लाख के आभूषण, मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने पकड़ा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व चीफ ने कहा कि वे (सत्ता में) यह कहकर आए थे कि वे कॉलेजों, स्कूलों या धार्मिक स्थानों के पास शराब नहीं बेचेंगे। जब दिल्ली में यह (आबकारी) नीति आई, तो यह लगभग 2.5 से 3 महीने तक प्रभावी रही। और इसे 2.5-3 महीने बाद वापस लेना पड़ा। जब किसी कार को वापस बुलाया जाता है, तो यह विनिर्माण दोष के कारण होता है। यदि यह जनहित में था तो इसे वापस क्यों लिया गया? यही नीति पंजाब में लागू की गई है और अभी तक वापस नहीं ली गई है। सिद्धू ने कथित शराब नीति घोटाले पर आप की प्रतिक्रिया को ‘चोरी और सीना ज़ोरी’ बताया।



















