LIVE UPDATE
भारत

शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

NCG NEWS DESK Janjgir Champa :

जिले के चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के शराब दुकान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के बाहर संचालित शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम से जांच की जा रही है। पुलिस को दोनों देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का ताला टूटा हुआ मिला है, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है।


भाजपा नेता और ग्रामीणों की हत्या से लोगों में मतदान के प्रति डर


पिसोद गांव से यदुनंदन पटेल के परिजन उसके मोबाइल में घर वापसी के संबंध में जानने फोन लगाया। मोबाइल पर रिंग जाने के बाद नहीं उठाने पर परिजनों से सिवनी गांव के परिचित को शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने बेटे यदुनंदन पटेल से बात कराने भेजा।


महिला सैनिकों के लिए केंद्र का बड़ा ऐलान, अब अधिकारियों जितनी मिलेगी मैटरनिटी लीव


ग्रामीण ने शराब दुकान परिसर में पहुंचकर तखत के ऊपर सो रहे गार्ड के पास पहुंचकर देखा तो दोनों गार्ड तखत में मच्छरदानी के अंदर सोते मिला।पास में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए. सोए हुए दोनों गार्ड के सर से खून निकल रहा था और दोनों की मौत हो गई थी। खून को देखकर युवक घबरा गया और गांव के लोगों इसकी को सूचना दी। चाम्पा पुलिस भी मौके घटना स्थल पहुंची।इस घटना के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक खिलावन साहू ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है और मृतकों के परिजनों को 20 -20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

रविंदर जडेजा के पंजे में फंसा दक्षिण अफ्रीका, भारत को मिली विश्व कप में लगातार आठवीं जीत


Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE