LIVE UPDATE
भारत

घर में मिलीं 10 सोने की ईंट, जानिए क्या पूरा मामला

NCG NEWS DESK :

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर से 10 सोने की ईंट बरामद की है. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने जो सोना बरामद किया है, उसका वजन करीब 1 किलो से ज्यादा है. बरामद ईंटों की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस, इनकम टैक्स और कस्टम विभाग आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भावलपुर गांव का है. दरअसल, पुलिस को यहां के रहने वाले दो लोगों के पास कुछ सोने की अवैध ईंट होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने भावलपुर गांव में पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद सलमान और जमील अहमद को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 सोने की ईंट बरामद की.

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलमान भावलपुर नौबस्ता का रहने वाला है. वहीं, जमील अहमद सिरसिया क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास 11 सोने की ईंट थी. इनमें से एक ईंट कुछ समय पहले उन्होंने भिनगा में एक सोनार बबलू को 6 लाख 65 हजार रुपये में बेच दिया था. इसके बाद पुलिस ने बबलू सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE