केजरीवाल इस्तीफा दें या गिरफ्तारी के बाद जेल से सरकार चलाएं, जनता से Door to Door जाकर पूछेगी AAP

NCG NEWS DESK New Delhi :
आम आदमी पार्टी एक बार जनता के दरवाजे पर दस्तक देने वाली है। इस बार दिल्ली के मतदान केंद्रों पर जाकर लोगों से सरकार पूछेगी कि क्या अरविन्द केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। इस संबंध में AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि, हमारी टीमें घर-घर जाएंगी और सुझाव मांगेंगी। यह अभियान 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा बौखलाई हुई है और षड्यंत्र के तहत उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है।
भाजपा के षड्यंत्र को उजागर करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 1 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक पूरी दिल्ली में “मैं भी केजरीवाल” सिग्नेचर कैम्पेन चलाया जाएगा। 1 Dec से 20 Dec तक सभी मंत्री, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी 2600 Polling Stations में घर-घर जाएंगे। दिल्ली में Door to Door Pamphlet दिया जाएगा, चर्चा होगी। मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों तमाम विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और वहां प्रस्ताव रखा गया कि, क्या उन्हें जब गिरफ्तार किया जाएगा तो सरकार जेल से चलनी चाहिए? तो सभी ने हां कहा है। गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा देना चाहिए या सरकार चलानी चाहिए इसका फैसला दिल्ली के जनता से पूछ कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े :-



















