तीनों राज्यों के लिए BJP ने तय किए CM, ये नाम हैं रेस में

NCG NEWS DESK :-
तीन राज्यों में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम तय हो चुके हैं. बीजेपी आलाकमान की तरफ से फाइनल मुहर भी लग चुकी है. हालांकि मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान होने से पहले सियासी अटकलों का भी बाजार गरम है. इसके साथ ही यह भी फैसला किया गया है कि तीनों राज्यों में उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे.
सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में जहां वसुंधरा राजे सीएम की रेस में सबसे आगे मानी जा रही हैं. पार्टी उन्हें एक बार मौका दे सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश में सीएम के लिए शिवराज सिंह चौहान पहली पसंद माने जा रहे हैं। प्रचंड जीत के बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय मन जा रहा है वहीं, बीजेपी छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बना सकती है. सूत्रों के अनुसार, सभी नामों पर फैसला हो चुका है, लेकिन आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है.
ये भी पढ़े ;-
- BJP कार्यकर्ताओं से भरा मंच टूटा: स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे नेता
- Election 2023; राहुल और प्रियंका के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, प्रचार बंद होने के बाद वोर्टस को प्रभावित करने का आरोप
- ‘जेबकतरे’ से राहुल गांधी ने कर डाली PM मोदी की तुलना, चुनाव आयोग पहुंची BJP



















