LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

ठेले, खोमचे वालो की रोज़ी रोटी पर बुलडोजर चला कर क्या संदेश देना चाहते है: सुशील आनंद शुक्ला

NCG NEWS DESK RAIPUR;- 

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बुलडोजर की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्लाने निगम और पुलिस अधिकारियो को नसीहत देते हुए कहा की आज भाजपा की सरकार है, अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई हो रही तो गलत है ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते है अगर किसी ने ग़लत किया तो क़ानून के तहत कार्रवाई करें।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रोज़ी रोटी पर बुलडोजर चला रहे है 

सरकार बदलते ही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने कहा, अधिकारियों से कहूंगा मर्यादाओं के इतर जाकर काम ना करें। आज भाजपा की सरकार है। अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई आप कर रहे हो तो गलत है। ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। रोज़ी रोटी पर बुलडोजर चला रहे है हम विपक्ष पर रहकर लड़ाई लड़ेंगे।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा – कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी पर्यवेक्षक आयेंगे, अभी इसके लिए कुछ तय नहीं हुआ पार्टी के कार्यक्रम आने बाद ही कुछ होगा इसमें अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी, वही दिल्ली में कल होने वाली कांग्रेस की बैठक पर कहा- जहां जहां चुनाव हुए वहाँ के नेताओं की बैठक है हार की क्या वजह रहेगी उसकी समीक्षा होगी सभी चीजों पर विमर्श होगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE