LIVE UPDATE
भारत

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

NCG NEWS DESK New Delhi : तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। उनपर यह कार्रवाई नियम 256 के तहत की गई है। इससे पहले भी डेरेक ओ ब्रायन पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी।

दरअसल, संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर आज दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में विपक्षी सदस्य लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए थे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ बार-बार सदस्यों से आग्रह कर रहे थे कि वे सदन के अंदर शांति बनाए रखें। लेकिन विपक्षी सांसदों का शोरगुल जारी रहा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी अपनी सीट से खड़े होकर बोल रहे थे। सभापति के लगातार अनुरोध के बाद भी जब वे शांत नहीं हुए तो सभापति धनखड़ ने कहा-मैं डेरेक ओ ब्रायन का नाम ले रहा हूं, मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन तुरंत सदन छोड़ दें। यह कहते हुए राज्यसभा के सभापति धनखड़ अचानक खड़े हो गए। उन्होंने कहा-आप क्या कर रहे हो ? मिस्टर ब्रायन आपने विशेषाधिकार का उल्लंघन किया है। मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन तुरंत हाउस से बाह चले जाएं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE