LIVE UPDATE
भारतअपराध

5 हजार के लिए बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट, टूकड़े कर संगम में आधी रात लाश को बहाने का किया कोशिश

NCG NEWS DESK :-

बिहार के रहने वाले एक युवक की शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां की क्रूरता से हत्या कर दी। हरियाणा से आरोपी बेटा अपनी मां की लाश को सूटकेस में भरकर पहले गाजियाबाद आया फिर प्रयागराज पहुंचा। वह संगम में आधी रात को लाश प्रवाहित करने के लिए इधर-उधर घूम रहा था, इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उससे पूछताछ की और सूट केस की तलाशी ली। सूटकेस खोलते ही पुलिस हैरान रह गई और पूरी वारदात की पोल खुल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र आईआईटी की तैयारी कर रहा था। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि युवक गोपालगंज बिहार का रहने वाला हिमांशु है। वह अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ हरियाणा के हिसार में रहता था और वहां हिसार में ही काम करता था। 13 दिसंबर को हिमांशु ने अपनी मां से पांच हजार रुपये की मांग की। उसकी मां ने रुपए न होने की बात कहकर उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया. इसके बाद उसने अपनी मां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इस वारदात की भनक मकान मालिक को भी नहीं हो पाई। इसके बाद हिमांशु ने अपने मां के शव के टुकड़े कर एक बड़े से सूटकेस में बंद करके ठिकाने लगाने की सोची। सूटकेस में मां के शव को भरकर वह हिसार के हंसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से गाजियाबाद की ट्रेन पकड़ी और फिर गाजियाबाद से प्रयागराज की ट्रेन पकड़ी।

संगम पर वह अपनी मां के शव को प्रवाहित करना चाह रहा था पर अंधेरा होने से वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और गश्त कर रही पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसने आवेश में आकर अपनी मां की हत्या की है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE