बड़ी बहन जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी, गर्भवती पत्नी जहर की पुड़िया लेकर पहुंची थाने

NCG NEWS DESK MERATH :-
पुलिस को कभी-कभी अनोखी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ मेरठ पुलिस के साथ। मेरठ के थाना सरूरपुर में सोमवार देर शाम दो बहनों का शादी को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बड़ी बहन अपने ही जीजा से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। वहीं, गर्भवती पत्नी जहर की पुड़िया लेकर थाने पहुंची कि अगर दोनों ने शादी की तो जहर खा कर आत्महत्या कर लूंगी। पुलिस ने जीजा-साली को हिरासत में ले लिया है। अब वह परिवार को समझाने में लगी हुई है |
मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी युवती तीन दिन पहले जीजा संग फरार हो गई थी। पुलिस ने इन्हें सोमवार को बरामद कर लिया। थाने में साली, जीजा से शादी करने की जिद अड़ी रही। युवती परिजनों और पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी। वहीं, युवक की पत्नी भी थाने में जहर की पुड़िया लेकर पहुंच गई और पति से शादी करने की जिद पर अड़ी बहन से कहा की अगर तुम दोनों ने शादी की तो जहर खा लूंगी। साली को पुलिस और परिवार वालों ने खूब समझाया इसके बावजूद उसने किसी की बात नहीं मानी। विवाहिता बहन के विरोध करने के बाद भी युवती जीजा से ही शादी करके उसके साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस ने युवक और उसकी साली को हिरासत में लिया हुआ है।
तीन साल पहले पत्नी को भी भगा की थी शादी
पीड़ित पत्नी ने बताया कि तीन साल पहले उसने अपने पति से भाग कर शादी की थी। लेकिन अब उक्त युवक ने अपनी साली को भी प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को इन्हें बरामद किया है।
उम्र में बड़ी है साली
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी की जिद पर अड़ी साली दोनों बहनो में बड़ी है। तीन साल पहले छोटी बेटी ने भाग कर शादी कर ली थी बड़ी बहन कुंवारी थी। पर अब बड़ी बेटी को भी इस युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे भी भगा कर ले गया था, जिन्हें पुलिस पकड़ कर लाई है।
आरोपी युवक की एक साल के बेटी है, पत्नी भी गर्भवती है
परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक की एक साल की बेटी है और पत्नी गर्भवती उसके बाद भी वो अपनी बड़ी साली से शादी करने की जिद पर अड़ा है। पुलिस ने साली को परिजनों के सुपुर्द कर समझाने को कहा है जबकि आरोपी युवक अब भी पुलिस हिरासत में है ।
ये भी पढ़े :-



















