LIVE UPDATE
भारत

राजीव गांधी की मौत पर रोए थे मेरे पिता, राजनीति से हो गया था मोहभंग: स्मृति इरानी

NCG NEWS DESK NEW DELHI ;-

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने पिछले दिनों अपने पिता अजय कुमार मल्होत्रा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसकी एक तस्वीर भी शेयर करते हुए स्मृति इरानी ने कहा था कि यह ऐसे ही है, जैसे पैरेंट्स टीचर मीटिंग हो रही हो। अब इस मीटिंग का जिक्र करते हुए स्मृति इरानी ने बताया कि खुद उनके पिता ने कहा था कि नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। इसलिए वह पीएम से मिलकर उन्हें थैंक्यू कहना चाहते हैं। उनके पिता ने राजीव गांधी की मौत के बाद राजनीति में सक्रिय योगदान बंद कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

स्मृति इरानी ने कहा कि मेरे पिता ने राजीव गांधी की मौत के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। मैंने उन्हें रोते हुए देखा था। एक आदमी जो राजनीतिक और वैचारिक तौर पर दूसरे पाले में था, उसने कहा कि मैं एक बार प्रधानमंत्री से मिलना चाहता हूं। इसके बाद वह मेरे साथ पीएम मोदी से मिले। उन्होंने माना कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की क्या स्थिति है। स्मृति इरानी ने कहा कि मेरे लिए यह जीवन के एक चक्र के पूरे होने जैसा है और स्थिति एकदम अलग हो गई। जब मेरे मेरे 74 साल के पिता ने कहा कि मुझे एक बार मोदी को थैंक्यू बोलना है।

यही नहीं अपनी बेटी के साथ गोवा के कैफे को लेकर जुड़े विवाद पर भी स्मृति इरानी ने कहा कि यह गलत था। मेरी 16 साल की बेटी को घसीटा गया। बच्चे कई बार बच्चों को मेरी वजह से बहुत कुछ झेलना पड़ता है। स्मृति इरानी ने कहा कि यहां तक कि मेरा बेटा जब 10वीं में था तो गणित का पेपर काफी कठिन आया। इस पर बच्चों ने कहा कि तुम्हारी मां ने पेपर सेट किया होगा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस दौरान मैं शिक्षा मंत्री थी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE