LIVE UPDATE
भारत

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने की एफआईआर दर्ज

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा नए विवाद से घिर गए हैं. इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोतवाली सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने की एफआईआर दर्ज की गई है, विवेक बिंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पत्नी के साथ गाली-गलौज कर काफी मारपीट की, विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनके साले वैभव क्वात्रा ने दर्ज कराई है, इन दिनों विवेक बिंद्रा का दूसरे मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी के साथ विवाद चल रहा है, वहीं अब पत्नी के साथ मारपीट के मामले को लकर वह फिर विवादों में आ गए हैं, उधर नोएडा पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है,

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गुस्से में पत्नी का मोबाइल भी तोड़ने का आरोप

आरोप है कि इस बात को लेकर उनकी नवविवाहिता पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो विवेक बिंद्रा ने उसे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद गाली गलौज करते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. इसके कारण पत्नी के पूरे शरीर पर घाव हो गए. उसे कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है. बाल नोंचने की वजह से सिर में भी घाव है. विवेक पर गुस्से में पत्नी का मोबाइल तोड़ने का भी आरोप है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

कहा जा रहा है कि कई दिन तक घायल पत्नी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा. शिकायतकर्ता के मुताबिक इस मारपीट की वजह से उसकी बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई है. घटना के बाद वह किसी से बात नहीं कर रही है. विवेक बिंद्रा देश के जाने मानें मोटिवेशनल स्पीकर हैं. वे बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और फाउंडर हैं. विवेक लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं. उनके खिलाफ इस प्रकरण को लेकर एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. विवेचना पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

संदीप महेश्वरी से विवाद भी सुर्खियों में

विवेक बिंद्रा का इन दिनों एक अन्य प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी से भी विवाद चल रहा है. ये विवाद संदीप महेश्वरी के एक वीडियो पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ है, जिसका शीर्षक था- BIG SCAM EXPOSED | By Sandeep Maheshwari. इसमें उन्होंने कुछ युवाओं से बातचीत के आधार पर ऐसे यू-ट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा, जिनकी धोखाधड़ी का वे शिकार हुए हैं. इन युवाओं ने कहा कि उनसे देश के एक बड़े यू-ट्यूबर ने एक कोर्स के लिए 35 हजार से एक लाख रुपए तक लिए. लेकिन, उन्हें उस कोर्स से कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद से विवेक बिंद्रा संदीप महेश्वरी पर भड़के हुए हैं.

विवेक बिंद्रा ने इस तरह दी अपनी सफाई

विवेक बिंद्रा ने अपने जवाबी वीडियो में कहा कि संदीप उनके पीछे ही पड़ गए हैं. विवेक बिंद्रा ने संदीप से कहा कि आपने बोला स्कैम, मैं आपको जवाब देता हूं. आपने दूसरी साइड से नहीं पूछा. आपको लोगों का इतना प्यार मिलता है, उस चीज का आप कैसे भी आप फायदा उठा लोगे? अगर आप इसे स्कैम कह रहें हैं तो दूसरी साइड का भी पक्ष जान लेते. आपकी टीम सवाल कर ले मुझसे. मैं अकेला बैठूंगा आप सवाल करना. मैं आपको जवाब दूंगा. विवेक बिंद्रा ने कहा कि कभी भी ऐसा काम मत करो, जिससे इतने सारे लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाए. उन्होंने कहा कि जिस चीज की आप शिकायत कर रहे हैं, वो मैं मई में बंद कर चुका था. क्योंकि अगर थोड़े से भी लोगों का दिल दुखा है, वो मई- जून में सब बंद कर चुका था. आज प्रोडक्ट पर काम कर रहा हूं. स्कैम हों, तो क्या 12 विश्वरिकॉर्ड बन जाते हैं. उन्होंने संदीप पर आरोप लगाया कि मेरी तारीफ भी हुई लेकिन आपने एडिट करके सब हटा दिया. आपका बिजनेस मास्टरी का कोई वीडियो दो लाख से ऊपर नहीं जा रहा था. इसलिए आपने स्कैम डाला, तो 50 लाख पर चला गया.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE