LIVE UPDATE
शिक्षा

हाईकोर्ट में निकली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

NCG NEWS DESK :-

राजस्थान हाईकोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 जनवरी 2024 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसलिए उम्मीदवार ऑफलाइन या फिर किसी अन्य माध्यम से आवेदन न करें। ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2024 रखी गई है। इस भर्ती के माध्यम से विभाग कुल 230 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हाईकोर्ट में निकली नौकरी

शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान हाई कोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का बीई, बीटेक, बीएससी इन कम्प्यूटर साइंस, या स्नातक के साथ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा किया हो। या इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हो। आवेदन करने से पहले अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें।

आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी दिव्यांगजनों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

 कहा करे आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj/recruitment_detail.php?id=NDE= पर जाएं, यहां रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें। उसके बाद फॉर्म को भरें फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें। आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE