
NCG NEWS DESK Lucknow:-
उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक पति चाय बनाने के लिए कहना महंगा पड़ गया है. चाय बनाने के लिए कहने पर पत्नी ने आंख में कैंची घोप दी है. इस घटना के बाद पत्नी घर से चली गई और उसने अपने जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
बड़ौली रोड के रहने वाले युवक ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा तो वह गुस्से में कमरे के अंदर चली गई और गाली-गलौज करते हुए उसकी दायीं आंख में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी, लेकिन पत्नी पुलिस के आने से पहले ही घर से चली गई। युवक ने बताया कि पत्नी आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर स्वजन और उससे झगड़ा करती रहती है। उधर, युवक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें जेठ व जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट की जानकारी नहीं है। युवक की पत्नी ने अपने जेठ व जेठानी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। इस प्रकरण की जांच कराने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े :-
- आवासीय पट्टा के शिविर में नया पट्टा के लिए मिले 2138 आवेदन
- कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत, मौत की सजा पर लगी रोक
- प्रदेश में बीजेपी की सरकार आ जाने के बाद कांग्रेस में नहीं थम रहा इस्तीफा देने का सिलसिला
- केंद्र सरकार ने दिए निर्देश, अवैध सट्टेबाजी और लोन ऐप्स के विज्ञापनों पर लगेगा बैन



















