बालिका गृह से गायब 26 बच्चियां को पुलिस ने किया बरामद

NCG NEWS DESK Bhopal ;-
राजधानी भोपाल के बालिका गृह से गायब 26 बच्चियां को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला है। बच्चियों के गायब होने की खबर जब पुलिस को मिली तो उन्होंने बिना समय गवाएं जांच शुरू की और महज कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने सभी बच्चियों को ढूंढ निकाला बता दें कि सभी बच्ची परवलिया थाना क्षेत्र के अनाथालय से गायब हुई थी।
एसपी ने कहा सभी बच्चियां सुरक्षित
वही बच्चियों के सुरक्षित वापस मिलने को लेकर एसपी का बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा कि सभी बच्चियां अपने माता पिता के पास गई थी। वही जब उनसे अचानक वापस जानें की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनका मान नहीं लग रहा था। इस वजह से वह वापस चली गई। इस मामले में एसपी ने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। फ़िलहाल सभी बच्चियां सुरक्षित हैं और अपने माता पिता के साथ है।
माता पिता के पास गई हुई थी बच्चियां
बता दें कि जहां से बच्चियां गायब हुई वह अनाथालय शहर के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इसकी सूची में कुल 68 बच्चियां निवास करना दर्ज है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 41 बच्चियां ही मिलीं, जबकि 26 बच्चियां गायब हैं। जिनका कोई रिकार्ड नहीं मिला है। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव वीरा राणा को लिखे पत्र में दी है।
ये भी पढ़े :-
- स्कूल में कलेक्टर की बातों का हुआ ऐसा असर कि कई मुश्किलो का सामना कर बन गई डिप्टी कलेक्टर
- Mahadev App: महादेव सट्टा एप्प मामले में फिर छिड़ा सियासी जंग पैसे लेने वाले नेताओं और अफसरों के नाम आयेंगे सामने, 10 जनवरी को होगा बड़ा खुलासा
- सिर्फ दहाड़ से कांप जाते हैं दुश्मन, समंदर का सिकंदर कहे जाते हैं मार्कोस … जानें कौन हैं मार्कोस कमांडो



















