LIVE UPDATE
भारत

खूनी खेल! TMC नेता की दिन-दहाड़े गोली मार कर बदमाशों ने की हत्या

NCG NEWS DESK New Delhi :

टीएमसी नेता सत्येन चौधरी की मुर्शिदाबाद के चलटिया में रविवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्हें काफी करीब से गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से फरार होने में भी सफल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना के बाद सत्येन चौधरी को इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया था जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

टीएमसी नेता सत्येन चौधरी की हत्या के पीछे की कहानी के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी सत्ताधारी पार्टी से ज्यादा ही फासला बढ़ गया था। हो सकता है इसको लेकर भी उनकी हत्या की गई हो। सत्येन चौधरी कभी अधीर रंजन के करीबी हुआ करते थे। बावजूद वे टीएमसी में शामिल हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही उनकी दुश्मनी किन लोगों से थी। उसकी भी जानकारी ले रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE